कुंभ की तैयारियों को लेकर शहरी विकास मंत्री ने की समीक्षा बैठक, निरीक्षण भी किया
ब्यूरो
Posted no : 22/04/2026
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहरी विकास मंत्री ने मेले के सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध रूप से और पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निर्माणाधीन सीसीआर 2 बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक हो इसके लिए सरकार रात दिन काम कर रही है। सरकार की प्रतिबद्धता है कि मेले में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु और साधु संत अच्छा अनुभव लेकर जाए।
