पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक हो बंद, अवैध अतिक्रमण पर भी लगे लगाम, डीएम के सख्त निर्देश
ब्यूरो
Posted no : 28/04/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार की नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण बड़ी चुनौती बना हुआ है। डीएम मयूर दीक्षित ने नगर पालिका शिवालिक नगर और बीएचईएल टाउनशिप अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए इस क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने साथ ही अवैध अतिक्रमण जमा ना होने देने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिले भर में बृहद सफाई अभियान चल रहा है। हालांकि नगर पालिका शिवालिक नगर और बीएचईएल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। डीएम ने चेतावनी दी इस इलाके में सफाई व्यवस्था और कूड़ा कलेक्शन को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीटिंग में अध्यक्ष नगर पालिका राजीव शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह, ईडी बीएचईएल रंजन कुमार, महाप्रबन्धन बीएचईएल संतोष कुमार गुप्ता, प्रबन्धक संपदा बीएचईएल मंगल सिंह मुंडा, बीएचईएल प्रबन्धक सिविल अखिलेश कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार, आरएम सिडकुल कमल किशोर, सीओ सदर एसपी बलूनी, ईओ शिवालिक नगर पालिका तारिक़ खान समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
