हरिद्वार नगर निगम की स्मार्ट पहल, कांवड़ यात्रा के लिए तैयार हुआ सोलर एनर्जी संचालित ऑटोमेटिक डस्टबिन

हरिद्वार नगर निगम की स्मार्ट पहल, कांवड़ यात्रा के लिए तैयार हुआ सोलर एनर्जी संचालित ऑटोमेटिक डस्टबिन

ब्यूरो

Posted no : 05/08/2026

हरिद्वार।
नगर निगम ने शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और कांवड़ यात्रा को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। एक निजी कंपनी के सहयोग से तैयार कराया गया यह सोलर एनर्जी से चलने वाला स्वचालित कूड़ेदान अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसके पास पहुँचते ही डस्टबिन का ढक्कन अपने आप खुल जाता है और कूड़ा डालते ही बंद हो जाता है, जिससे लोगों को स्पर्श-रहित और सुलभ अनुभव मिलता है।

​यह ऑटोमेटिक डस्टबिन ना केवल इस्तेमाल में आसान है, बल्कि स्वच्छता बनाए रखने में भी बेहद कारगर साबित हो रहा है। इसके पूरी तरह से ढके होने के कारण आवारा पशु कूड़े को फैला नहीं पाते और कियोस्क सुरक्षित रहता है।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के अनुसार, इस डस्टबिन में कचरा डालने के बाद वह क्रश भी हो जाता है। ​सोलर पावर से संचालित इस स्मार्ट डस्टबिन की क्षमता लगभग 1 हजार किलोग्राम कूड़ा इकट्ठा करने की है, जिससे इसे बार-बार खाली करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। फिलहाल इसे एक नए प्रयोग के तौर पर स्थापित किया गया है। योजना की सफलता के बाद नगर निगम हरिद्वार के अन्य प्रमुख सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी ऐसे ही ऑटोमेटिक डस्टबिन लगाने की तैयारी में है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *