श्रमिकों को किट वितरण और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 44 प्रकार की जांचों के लिए 2 मोबाइल मेडिकल वैन रवाना

श्रमिकों को किट वितरण और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 44 प्रकार की जांचों के लिए 2 मोबाइल मेडिकल वैन रवाना

ब्यूरो

Posted no : 03/08/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा रोशनाबाद स्थित कम्युनिटी हॉल में श्रमिकों के लिए विशेष किट वितरण कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने भी प्रतिभाग किया। ​इस मौके पर विधायक आदेश चौहान और अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री किट, शिक्षण सामग्री किट और पोषण किट का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने श्रमिकों की मुफ्त जांच के लिए 2 मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन पूरे जनपद में घूमकर श्रमिकों के 44 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह निशुल्क करेंगी।

​श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विवाह, प्रसूति और छात्रवृत्ति जैसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *