सिरफिरे आशिक ने की थी लड़की के पिता की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
ब्यूरो
Posted no : 29/04/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेतों में 45 साल के राजवीर का शव लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ दोनों लोग आते जाते भी नजर आए। संदिग्धों की पहचान करने के बाद पता चला कि मृतक का परिचित पंकज नाम का युवक उसकी शादीशुदा लड़की से तलाक करवाकर शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की अपने पिता के डर से लड़की कदम नहीं उठा पा रही थी।
जिसके बाद पंकज ने अपने एक दूसरे साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर की हत्या की योजना बनाई और 26 अप्रैल की रात तीनों ने एक जगह बैठकर शराब पी और उसके बाद सिर पर हथोड़ा मार कर राजवीर की हत्या कर दी। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। मृतक और दोनों आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
