कुंभ मेला ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए आईजी कुंभ ने स्टेक होल्डर्स के साथ की मीटिंग
ब्यूरो
Posted no : 27/04/2026
हरिद्वार।
आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर कुंभ पुलिस भी कसरत में जुटी है। सोमवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में आईजी कुंभ मेला योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। बैठक में जिला पुलिस के अधिकारियों सहित अखाड़ा परिषद के साधु संत, होटल एसोसिएशन और टैक्सी चालक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग का उद्देश्य श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के आधार पर एक सुगम यातायात प्लान तैयार करना था। आईजी योगेंद्र रावत ने सभी स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे और भरोसा दिलाया कि कार्ययोजना में व्यापारियों, टैक्सी यूनियनों और स्थानीय निवासियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
