हरिद्वार।
शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम के शिलान्यास समारोह के दौरान उस वक्त ठहाके गूंजने लगे जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव से सिर पर बाल उगाने का नुस्खा पूछ लिया। राजनाथ सिंह योग और स्वामी रामदेव की प्रशंसा कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि उन्होंने कई लोगों को बाल काले करने के लिए नाखून रगड़ते हुए देखा है। क्या इस योग से सर पर बाल भी उगाए जा सकते हैं? इस पर स्वामी रामदेव ने जवाब दिया कि हमने केश कांति तेल तैयार किया है जो हम आपको गिफ्ट करेंगे। इसके बाद सभी उठा के लगने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *