हरिद्वार।
केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के द्वारा पीएनजी ड्राइव 3.0 शुरू की गई है। जिसके तहत नेचुरल गैस के इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहरों में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन के साथ जोड़ने का लक्ष्य है। इसके तहत हरिद्वार में भारत पेट्रोलियम और गेल इंडिया के संयुक्त उपक्रम हरिद्वार नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑफिस से जगजीतपुर तक पैदल यात्रा की और लोगों को सुरक्षित नेचुरल गैस को अपने के प्रति जागरूक किया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से प्राकृतिक पाइपलाइन गैस को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे लोगों की एलपीजी पर निर्भरता कम हो और लोग सुरक्षित नेचुरल गैस अपना सकें।
एचएनजी के सीईओ विवेक वोहरा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से पीएनजी ड्राइव 3.0 की शुरुआत की गई है, जिसके तहत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पाइपलाइन गैस के साथ जोड़ना है। इसी के अंतर्गत कंपनी के स्टाफ ने जन जागरूकता रैली का आयोजन किया है। अन्य विभिन्न स्तरों पर भी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है।
सीएफओ नवीन कुमार के मुताबिक अधिक से अधिक उपभोक्ताओं जोड़ने को जोड़ने के लिए एचएनजी के द्वारा यूजर फ्रेंडली स्कीम निकाली जा रही है। पीएनजी सुरक्षित और सुलभ गैस है। लोगों की एलपीजी से निर्भरता कम हो इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय विशेष रूप से प्रयासरत है। रैली में प्रिया पाल, शिखा पूनिया, प्रांशु बालियान समेत स्टाफ के समस्त लोग शामिल हुए।
