हरिद्वार।
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) से राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम का यह संबोधन देशभर के सभी थानों में लाइव सुना और देखा गया। हरिद्वार जीआरपी थाना पुलिस ने भी पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा।

कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी थाना पुलिस के समस्त स्टाफ ने टीवी पर लाइव प्रसारण देखा। थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार इंस्पेक्टर विपिन पाठक ने जानकारी दी की प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए हॉल में विशेष व्यवस्था की गई। जिसमें टीवी से सभी ने संबोधन को लाइव सुना।

संबोधन में क्या बोले प्रधानमंत्री

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का विलय कर आधुनिक भारत की नींव रखी। अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि सुरक्षा बलों के साहस से देश को नक्सलवाद के खतरे से लगभग मुक्त कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, जिन्हें एकता से हराना होगा। उन्होंने सोमनाथ से लेकर राम मंदिर तक के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *