हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। श्यामपुर थाना क्षेत्र की चंडी घाट चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। तीनों युवक नई चमचमाती i20 कार में हल्द्वानी से देहरादून नशे की खेप लेकर जा रहे थे। तीन में से दो युवक देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं जबकि एक युवक का मर्चेंट नेवी में चयन हो गया है। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने जानकारी दी कि नशे की ये खेप (चरस) देहरादून के एक नामी कॉलेज में सप्लाई के लिए चरस ले जाई जा रही थी।

एनडीपीएस एक्ट में हुआ केस दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ श्यामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन और अक्षत देहरादून के रहने वाले हैं जबकि तरुण उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है।
