हरिद्वार।
हरिद्वार में मानकों को दरकिनार कर चल रहे कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्ती करने के मूड में है। छात्रों की सुरक्षा के लिए बनाई गई केंद्र सरकार की गाइडलाइन को लागू करने के राज्य सरकार ने एक कमेटी बनाई है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के वीसी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कई विभागों के अधिकारियों की कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ मीटिंग हुई जिसमें कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी, जल निकासी, एंट्री और एग्जिट गेट समेत कई मानकों को लेकर चर्चा हुई।

शुरुआती चरण में सौ से ज्यादा कोचिंग सेंटरों में सुधार कराया जाएगा। दरअसल पिछले दिनों दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की डूब कर मौत हो गई थी। जिसके बाद से सरकार कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर सजक नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *