हरिद्वार।
सिडकुल क्षेत्र में गोलियां चलने से अफरा तफरी मच गई। देर रात युवकों के दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान गोलियां चली है जिसमें 5 लोग घायल हो गए। वारदात सिडकुल की एकम्स फैक्ट्री में सामने हुए जिसमें युवकों के झगड़े ने दो राहगीर गोलियों के छर्रे की चपेट में आ गए। घायलों का इलाज नजदीकी मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। गोलीबारी की सूचना पर सिडकुल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *