हरिद्वार।
देसी घी में मिलावट के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को विभाग की टीम ने सराय स्थित उजाला डेरी नाम की दुकान पर छापेमारी करते हुए घी के सैंपल लिए। अधिकारियों ने घी और अन्य खाद्य सामग्री बनाए जाने की जगह पर गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकार लगाई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी का कहना है कि विभाग की ओर से नियमित रूप से सभी खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलों को टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *