शौर्य विजय दिवस पर जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू, विजेता टीमों को डीएम करेंगे पुरस्कृत
ब्यूरो
Posted no : 22/07/2026
हरिद्वार।
शौर्य विजय दिवस के मौके पर हरिद्वार में खेल विभाग के द्वारा जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें जिले भर की बालक और बालिका वर्ग की कुल 8 टीम में हिस्सा ले रही हैं। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में बुधवार को हॉकी प्रतियोगिता शुरू की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को होगा। 26 जुलाई को कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने के लिए शौर्य दिवस के मौके पर हॉकी प्रतियोगिता कराई जा रही है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आएगा।
