शोर शराबा कर रहे धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों पर सख्ती, पुलिस ने 94 लाउडस्पीकर हटवाए
ब्यूरो
Posted no : 19/07/2026
हरिद्वार।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक शांति व्यवस्था को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक एक विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत विभिन्न पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकरों) का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान तय मानकों से अधिक तेज़ आवाज़ में और बिना अनुमति के बजने वाले कुल 94 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। हरिद्वार पुलिस ने मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के धार्मिक स्थलों से 31 और देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकर हटाए गए।अभियान के दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और समितियों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत लाउडस्पीकर बजाने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
