जर्जर भवनों में कक्षा ना चलाएं विद्यालय प्रबंधन, डीएम के निर्देश
ब्यूरो
Posted no : 20/07/2026
हरिद्वार।
मानसून सीजन में छात्रों की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन सजग है। पिछले साल कुछ सरकारी स्कूलों के भवन गिरने और क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मानसून सीजन में डीएम मयूर दीक्षित ने ज्यादा पुराने और जर्जर भवनों में कक्षाएं ना चलाने को लेकर शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद तमाम पुराने स्कूलों के जीन-क्षीण भवनों से स्कूली छात्रों को दूर रखा जा रहा है। हालांकि इससे दो या तीन कमरों में ही सभी कक्षाएं चलानी पड़ रही है। जिससे स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि शिक्षा विभाग को स्कूलों के जर्जर भवनों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल्द ही ऐसी इमारतों को ध्वस्त भी कराया जाएगा।
