युवा संवाद: 2047 के विकसित भारत संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम – मदन कौशिक
ब्यूरो
Posted no : 19/07/2026
हरिद्वार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरिद्वार विधानसभा इकाई की ओर से रविवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवा संवाद में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री मदन कौशिक ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में देश की युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है।
युवाओं को दी जा रही है संगठनात्मक जानकारी
कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘युवा संवाद’ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को संगठन की रीति-नीति और देश निर्माण में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक किया। इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान ने की।
ये भी हुए युवा संवाद में शामिल
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, नवजोत वालिया, सूर्यकांत सैनी, तरुण चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, सुमित लखेड़ा, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, सूरज भारद्वाज, इशांत उपाध्याय, तरुण अग्रवाल, आर्य कुमार और ध्रुव जिंदल सहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और स्थानीय युवा शामिल हुए।
