54 करोड़ के जमीन घोटाले मामले में अधिकारियों के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, अलमारियाँ खंगाली

54 करोड़ के जमीन घोटाले मामले में अधिकारियों के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, अलमारियाँ खंगाली

ब्यूरो

Posted no : 26/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के चर्चित जमीन घोटाले में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद लोगों के ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रेड की है। विजिलेंस की टीमें अलग-अलग स्थानों दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार में एक साथ जमीन घोटाले में शामिल आरोपियों के ऑफ़िस, घरों में छापे की कार्रवाई कर रही है। डीआईजी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

विजलेंस जमीन से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। आपको बता दें कि इस मामले में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि कुछ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान मिले दस्तावेज और साक्ष्य इस मामले में कई नए खुलासों का आधार बन सकते हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *