यूजीसी के नए नियमों की वापसी के लिए उठाई कांवड़, सुप्रीम कोर्ट लगा चुका है रोक

यूजीसी के नए नियमों की वापसी के लिए उठाई कांवड़, सुप्रीम कोर्ट लगा चुका है रोक

ब्यूरो

Posted no : 11/08/2026

हरिद्वार।
यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध को लेकर हरिद्वार में हिंदूवादी संगठन ने कांवड़ उठाई। अखंड परशुराम अखाड़े से जुड़े संतो और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बिरला घाट से शिव मूर्ति तक पैदल यात्रा की और शिव मूर्ति पर जल चढ़ाया। इस कांवड़ यात्रा के दौरान यूजीसी रोलबैक के नारे भी लगाए गए। संगठन के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधानों में सामान्य वर्ग को टारगेट किया जा रहा है, जो की स्वीकार्य नहीं है। सरकार का ध्यान इस और खींचने के लिए आज कावड़ यात्रा निकाली जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्रियान्वयन पर लगाई रोक

आपको बता दें कि यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर काफी हंगामा होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, और वर्तमान में विश्वविद्यालय को और कॉलेज में लागू नहीं है। फिलहाल शिक्षण संस्थानों में इक्विटी नियम 2012 ही लागू रखे गए हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *