मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों पर विधायक ने जताई आपत्ति, प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया

मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों पर विधायक ने जताई आपत्ति, प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया

ब्यूरो

Posted no : 10/08/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की विधायक अनुपमा रावत ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा है। विधायक का आरोप है कि सत्तारूढ़ दल द्वारा सुनियोजित तरीके से उनके समर्थकों और एक विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने की साजिश की जा रही है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में पारदर्शी जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विधायक ने आपत्ति दर्ज कराई।

​विधायक अनुपमा रावत का आरोप है कि लगातार रात के समय शरारती तत्वों द्वारा हमारे मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां (फॉर्म-7) दर्ज कराई जा रही हैं और उन्हें अनुपस्थित या स्थानांतरित दिखाया जा रहा है। विधायक के मुताबिक उन्होंने खुद गांवों में जाकर देखा कि वे लोग वहीं रह रहे हैं। सत्तारूढ़ दल हार के डर से एक विशेष वर्ग को निशाना बना रहा है और अब तक 884 फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं।

वहीं एसडीएम योगेश मेहरा का कहना है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस प्रतिनिधियों द्वारा फॉर्म-7 के तहत दर्ज आपत्तियों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। हमने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि नोटिस आपत्ति कर्ता और जिसके विरुद्ध आपत्ति है, दोनों को भेजे जाएंगे। विधिवत सुनवाई और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *