2036 ओलंपिक मेजबानी की कामना के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़, ऋषिकेश के लिए पैदल रवाना

2036 ओलंपिक मेजबानी की कामना के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़, ऋषिकेश के लिए पैदल रवाना

ब्यूरो

Posted no : 10/08/2026

​हरिद्वार।
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर 22 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की सफल मेजबानी मिलने और देश को विश्व खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के दो मुख्य संकल्पों के साथ उन्होंने यह यात्रा शुरू की। प्रस्थान से पूर्व उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वह पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर पहुंचेंगी, जहां वह भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी।

​यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज और महंत महेश पुरी महाराज सहित कई साधु-संत व खेल प्रेमी मौजूद रहे। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शुरू हुई इस यात्रा के दौरान खेल मंत्री ने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प अवश्य पूरे होंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उनके संकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा है और यह यात्रा युवाओं को खेलों व सनातन संस्कृति के प्रति प्रेरित करेगी।

​गौरतलब है कि खेल मंत्री रेखा आर्य की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रही है और उन्होंने पिछले वर्ष भी हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर वीरभद्र मंदिर तक 22 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा की थी। उनकी यह लगातार दूसरी यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने का एक बड़ा संदेश भी दे रही है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *