जिला कारागार में बंदियों के लिए गंगा कथा का आयोजन

जिला कारागार में बंदियों के लिए गंगा कथा का आयोजन

ब्यूरो

Posted no : 08/08/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार जिला कारागार में सात दिवसीय माता श्री गंगा कथा का भव्य आयोजन कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जेल के कैदियों ने बेहद उत्साह और भक्तिभाव से भाग लिया। कथा वाचक संजय कृष्ण शास्त्री के द्वारा सात दिनों तक माँ गंगा के धरती पर अवतरण, उनकी उत्पत्ति और उससे जुड़े विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में ऐसे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बंदियों का मानसिक और आचरण संबंधी सुधार करना है।

इन आयोजनों से कैदियों के मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वे पुरानी गलतियों को भूलकर समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक और रचनात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। इसीलिए हरिद्वार जिला कारागार में समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *