पीएनजी गैस की अंडरग्राउंड लाइन टूटी, गैस रिसाव से अफरा-तफरी
ब्यूरो
Posted no : 27/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई, हालांकि हादसा होने से टल गया। यहां उत्तरी हरिद्वार में शांतिकुंज के पास सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान पीएनजी गैस की पाइपलाइन मशीन की चपेट में आ गई और तेज आवाज के साथ हाई प्रेशर गैस का निकलने लगी। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी गई और सभी को यहां से दूर हटाया गया। साथ ही इसकी सूचना पीएनजी कंपनी को दी गई। करीब 1 घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। हालांकि इसके बाद इंजीनियरों ने पाइपलाइन की सप्लाई बंद की और मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत के बाद सप्लाई चालू की गई। जिससे यहां हादसा होने से टल गया।
