विधायक अनुपमा रावत के तीज महोत्सव में उत्साह के साथ महिलाओं ने लिया हिस्सा, मेहंदी प्रतियोगिता और गीतों ने समा बांधा

विधायक अनुपमा रावत के तीज महोत्सव में उत्साह के साथ महिलाओं ने लिया हिस्सा, मेहंदी प्रतियोगिता और गीतों ने समा बांधा

ब्यूरो

Posted no : 13/08/2026

हरिद्वार।
पर्यावरण और संस्कृति को समर्पित पर्व हरियाली तीज के लिए कई आयोजन हो रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की विधायक अनुपमा रावत ने भी क्षेत्र की तमाम महिलाओं के साथ हरियाली तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। निजी फार्म हाउस में आयोजित हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विवाहित महिलाओं और छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के समूहों ने सांस्कृतिक और लोकगीत भी गाए। बच्चों ने झूला झूलने का लुत्फ उठाया।

महिलाओं का अहम त्यौहार

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की तमाम महिलाएं एक स्थान पर इक्ट्ठा होकर उत्सव मनाती हैं। ये पर्व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने भी विधायक की इस पहल की सराहना की। मेहंदी कलाकार अश्का ने जानकारी दी कि यहां महिलाएं और लड़कियां बड़े उत्साह के साथ मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। हर किसी में सुंदर से सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगवाने की होड़ मची हुई है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *