हरिद्वार।
पूर्व भाजपा विधायक और रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ ने महिला अभिनेत्री के साथ वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सफाई दी है। बहादराबाद स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुरेश राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के लिए अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। जबकि उर्मिला उनके संगठन की प्रवक्ता है। साथ ही उनकी आने वाली एक फिल्म में अभिनेत्री भी है।
वहीं इस दौरान अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी मौजूद रही। उर्मिला ने सफाई देते हुए कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वे आने वाली फिल्म भाभीजी विधायक हैं के सीन है। ये फिल्म एक पॉलिटिकल कहानी है। आपको बता दें की सुरेश राठौर ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रह चुके हैं। इन दिनों अभिनेत्री के साथ उनकी कई वीडियो क्लिप वायरल हो रही हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
