हरिद्वार।
सिडकुल में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग से फैक्ट्री में काम कर रहे हैं कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझानी शुरू की और कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला।

 

सीलिंग फैन बनाने वाली केकेजी इंडस्ट्रीज में लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर तक आग की लपटें नजर आई। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह तक आग बुझाने का काम जारी रहा। फैक्ट्री से सटी हुई दूसरी फैक्ट्रियों तक आग पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो सके हैं। मौके पर मौजूद रहे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। सभी कर्मचारी भी सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।

स्वतंत्र कुमार, एसपी सिटी, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *