हरिद्वार।
सलेमपुर में शनिवार देर रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग इतनी भीषण थी दूर तक आग की लपटें नजर आई। जिस जगह पर आग लगी वह घनी आबादी वाला इलाका है इसलिए लोग घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे और आग बुझाने की कोशिश में भी जुट गए।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गौरतलब है कि यह इलाका रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां अवैध रूप से कई कबाड़ के गोदाम चल रहे हैं और अक्सर यहां गोदाम में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
