कांवड़ मेले की तैयारी में जुटी सरकार, प्रभारी मंत्री ने हरिद्वार में ली मीटिंग
ब्यूरो
Posted no : 03/07/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में प्रशासन और तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और तमाम विधायक भी मौजूद रहे। बैठक में 21 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेल को लेकर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा में देशभर के श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। उनके स्वागत और सत्कार में कोई भी कमी ना रहे और उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
