मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: जिला स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: जिला स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ब्यूरो

Posted no : 21/08/2026

हरिद्वार।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया जारी है। योजना के अंतर्गत हरिद्वार जिले के छह विकासखंडों और नगर निगम हरिद्वार, रुड़की और नगर पालिका क्षेत्रों से खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित ट्रायल्स योगस्थली खेल परिसर में बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस और वॉलीबॉल के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चार आयु वर्गों में आयोजित चयन प्रक्रिया में 87 बालक और 35 बालिकाओं समेत कुल 122 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट और संबंधित खेलों में उनकी दक्षता के आधार पर किया गया।

 

बैटरी टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और 800 मीटर दौड़ शामिल रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को प्रत्येक आयु वर्ग में प्रति खेल दो बालक और दो बालिका के आधार पर प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति और सालाना 10 हजार रुपये खेल उपकरण के लिए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *