हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, घटिया माल बेचने वाले 19 के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करे

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, घटिया माल बेचने वाले 19 के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करे

ब्यूरो

Posted no : 04/07/2026

हरिद्वार।
चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर हुई सैंपलिंग में कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब टेस्टिंग में फेल पाए जाने पर विभाग ने 19 रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने खराब क्वालिटी का सामान बेचने और साफ सफाई ना रखने पर 19 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए हैं। विभाग की टीम ने जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और निरीक्षण किया था। जिसमें कई खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को नोटिस दिए गए, जबकि संदिग्ध पदार्थों को नष्ट भी कराया गया। फिलहाल विभाग की ओर से किचन में गंदगी रखना वाले 11 और इसके अलावा 8 खराब क्वालिटी की मिठाई, दूध, घी, पनीर बेचने वालों को कोर्ट में घसीटा है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने जानकारी दी की आगामी कांवड़ मेले के मद्देनजर विभागीय कार्रवाई पहले की तरह ही जारी रहेगी। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों इसके लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार एक्शन मोड में है।

एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हरिद्वार 

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *