ज्वैलरी डिजाइनिंग में सन्नी मल्होत्रा का जलवा, अम्बिलिकल कॉर्ड से बनाया अनोखा डायमंड पेंडेंट, मिला ये अवार्ड

ज्वैलरी डिजाइनिंग में सन्नी मल्होत्रा का जलवा, अम्बिलिकल कॉर्ड से बनाया अनोखा डायमंड पेंडेंट, मिला ये अवार्ड

ब्यूरो

Posted no : 12/05/2026

हरिद्वार।
​हरिद्वार के बीसी जेवेल्स लॉन्ज के ओनर और फेमस ज्वैलरी डिजाइनर सन्नी मल्होत्रा ने अपनी क्रिएटिविटी से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने दो जुड़वां बच्चों की नाभि की नाल (अम्बिलिकल कॉर्ड) का इस्तेमाल करके एक बेहद खास डायमंड पेंडेंट तैयार किया है। सन्नी मल्होत्रा की इस यूनिक सोच और बेहतरीन डिजाइनिंग के लिए उन्हें दिल्ली में आयोजित ‘ग्लोबल लेगेसी अवार्ड्स’ में ‘द बेस्ट पीस ऑफ ज्वैलरी डिजाइनर ऑफ इंडिया’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस कामयाबी ने ना सिर्फ उनके शोरूम बल्कि पूरे हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है।

​मदर्स डे के मौके पर रानीपुर मोड़ वाले शोरूम पर एक स्पेशल प्रोग्राम रखा गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। मदन कौशिक ने सन्नी मल्होत्रा को नेशनल अवार्ड जीतने पर बधाई दी और कहा कि ये शोरूम शहर की शान है, जिसकी साख सालों से बनी हुई है। मंत्री जी ने कहा कि माँ-बाप दुनिया में भगवान का रूप हैं और यह देखकर खुशी होती है कि यहाँ की टीम ग्राहकों की भावनाओं को समझते हुए उनके लिए यादगार ज्वैलरी तैयार कर रही है। उन्होंने शोरूम के सभी स्टाफ को मदर्स डे की मुबारकबाद भी दी।

​सन्नी मल्होत्रा ने इस डिजाइन के विचार और अवॉर्ड के बारे में बताते हुई कहा कि आज के समय में पेरेंट्स अपने बच्चों की यादों को हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नाभि की नाल को प्रिजर्व करके ज्वैलरी बनाने का आइडिया आया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं शोरूम की संचालिका नैंसी मल्होत्रा ने कहा कि मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि माँ और बच्चे के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। साथ ही पति सन्नी मल्होत्रा की उपलब्धि को भी बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बीसी जेवेल्स हमेशा से ही कस्टमर्स की पसंद और उनके इमोशंस के अनुसार ही नए-नए एक्सपेरिमेंट करता रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *