असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हुए शामिल
ब्यूरो
Posted no : 12/05/2026
गुवाहाटी।
असम में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।
इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और तमाम राज्यों से शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्रियों से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनके मंत्रीगणों को शपथ लेने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि असम राज्य निश्चित ही हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण की ऊंचाइयों को छुएगा।
