कांवड़ मेले में साइबर सुरक्षा भी होगी अभेद, पुलिस को मिले साइबर कमांडो

कांवड़ मेले में साइबर सुरक्षा भी होगी अभेद, पुलिस को मिले साइबर कमांडो

ब्यूरो

Posted no : 28/07/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में कांवड़ मेला 2026 की साइबर सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने इस बार नया प्रयोग किया है। कांवड़ मेले में 6 हज़ार से ज्यादा पुलिस, पैरामिलिट्री और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती के अलावा इस बार साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के लिए विशेष साइबर कमांडो भी तैनात रहेंगे। जो सोशल मीडिया और ए-आई जेनरेटेड कंटेंट की निगरानी कर आपत्तिजनक कंटेंट सामने आने पर तत्काल उस प्लेटफार्म के खिलाफ एक्शन लेंगे।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा जिला पुलिस को इन साइबर कमांडो की एक यूनिट उपलब्ध कराई जा रही है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। इसलिए इस बार साइबर निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *