गंग नहर में नॉनवेज फेंके जाने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

गंग नहर में नॉनवेज फेंके जाने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ब्यूरो

Posted no : 22/05/2026

हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में नॉनवेज सामग्री लेकर जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में हिंदूवादी संगठन के द्वारा आपत्ति जताए जाने पर मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने जानकारी दी कि वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के जरिए युवक को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले ज्वालापुर के दुर्गा चौक के पास गंग नहर पर बने पुल से कुछ लोगों ने दो युवकों पर गंग नहर में चिकन बिरयानी फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *