PM RAHAT: सड़क हादसों के घायलों का 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, हरिद्वार में परिवहन विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान

PM RAHAT: सड़क हादसों के घायलों का 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, हरिद्वार में परिवहन विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान

ब्यूरो

Posted no : 11/09/2026

हरिद्वार।
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार में परिवहन विभाग की ओर से पीएम राहत योजना के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के जरिए विभाग का मुख्य फोकस दुर्घटना के ‘गोल्डन आवर’ (पहले एक घंटे) में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर इलाज मुहैया कराना है।

​योजना की जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में आने वाले आम लोगों के साथ संवाद करने के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में होर्डिंग और पेंटिंग के माध्यम से भी नागरिकों को मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ए​आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले ‘गुड सेमारिटन’ (नेक इंसान) से पुलिस कोई पूछताछ या परेशान नहीं करेगी। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के संकोच या कानूनी झंझट के डर के बिना सड़क हादसे के पीड़ितों की बेझिझक सहायता करें।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *