हरिद्वार सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम घोषित: आदित्य और मुकुंदा को मिली कमान

हरिद्वार सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम घोषित: आदित्य और मुकुंदा को मिली कमान

ब्यूरो

Posted no : 12/09/2026

​हरिद्वार।
22वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका टीम का चयन शिवडेल स्कूल में संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 14 सितंबर तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर की टीमें हिस्सा लेंगी।

​चयनित टीम में बालक वर्ग की कमान आदित्य ममगाई को सौंपी गई है। टीम में तेजस शर्मा, पीयूष बिष्ट, आरव चौधरी, अध्ययन, धैर्य, समन्वय, ऋषभ, अनिरुद्ध, रियांश, मनित, लक्ष्य, आरव और सैम को स्थान मिला है। वहीं, बालिका वर्ग का नेतृत्व कप्तान मुकुंदा घड़ियाल करेंगी। बालिका टीम में लावण्या, तिष्या, वान्या कटियार, आद्या महता, आद्रिका, सोनम, अनुष्का, धारणा, वेदिका, अनुकृति, निहारिका और अगम्या शामिल हैं।

​एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैयर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर खेलने का संदेश दिया। शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी जी महाराज ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *