हरिद्वार।
एनयूजे आई के तत्वाधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करते हुए पत्रकारिता सिद्धांतों के अनुसार करने को प्रेरित किया।

रविवार को प्रेसक्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

एनयूजे आई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान करने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अनेक बदलाव आ रहे हैं। पत्रकार सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से पत्रकारों को प्रेरणा मिलती है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सम्मुख रखता है। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं।

मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद एआई एक बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को जानने समझने के बाद ही खबर का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए पत्रकार और पत्रकारिता की बड़ी भूमिका हमेशा रहेगी।सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

एनयूजेआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने कहा कि संगठित होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणेश विद्यार्थी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र की एकता अखंडता में सहयोग प्रदान करें।

प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेसक्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुश्किलों भरे दौर में अखबार का प्रकाशन कर देश एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश समाज को दिया। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया एवं सुनील दत्त पांडे ने भी विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा ने किया गया।

इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

​जिलाध्यक्ष: देवेंद्र शर्मा
​महामंत्री: जोगेंद्र सिंह मावी
कोष सचिव: नितिन राणा
​उपाध्यक्ष: राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा, रविंद्र पाल सिंह
​सचिव: आशीष मिश्रा, करन खुराना, पुलकित शुक्ला

​​संगठन सचिव: सुनील पाल
​समारोह सचिव: गौरव त्यागी
​प्रसार सचिव: सचिन कुमार
​विधि सलाहकार: सुरेंद्र शर्मा

​कार्यकारिणी सदस्य
​प्रवीण पेगवाल
​सुमित यशकल्याण
​प्रतिभा वर्मा
​नीलम सैनी
​अभिनव चौरसिया
​जहांगीर मलिक
​सचिन पालीवाल
​अश्वनी विश्नोई
​अरुण कश्यप
​सुरेंद्र बोकाडिया
​पुष्पराज धीमान

इन हस्तियों को किया गया सम्मानित

​पत्रकारिता क्षेत्र से:

​शैलेंद्र गोदियाल (ब्यूरो चीफ, दैनिक जागरण हरिद्वार)
​डॉ. शिवशंकर जायसवाल (वरिष्ठ पत्रकार)
​गुलशन नैयर (वरिष्ठ पत्रकार)

​समाजसेवा क्षेत्र से:

​चौधरी चरण सिंह (समाजसेवी)
​डॉ. पूनम राणा (प्रिंसिपल एवं समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed