कार से खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई

कार से खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई

ब्यूरो

Posted no : 04/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के बीएचईएल ने कार से स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। यहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एसयूवी कार से स्टंट और हुड़दंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने कार सवार युवकों को चिन्हित करते हुए पकड़ा और कार को सीज कर दिया। साथ ही कार चला रहे साजिद नाम के युवक को फटकार लगाते हुए चालान काटा। दरअसल बीएचईएल स्टेडियम के पास से अक्सर कार और बाइक स्टंट के वीडियो सामने आते हैं। पुलिस ऐसे मामलों पर कार्रवाई भी करती है बावजूद इसके हुड़दंगी बाज नहीं आते हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *