सभी वर्गों से सुझाव लेकर हो रही तैयारी, कुंभ मेला अधिकारी ने परामर्शदात्रि समिति की मीटिंग ली
ब्यूरो
Posted no : 03/06/2026
हरिद्वार।
आगामी कुंभ मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए मेला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। कुंभ की तैयारियों के बीच सभी वर्गों से सुझाव लेकर काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में मेला अधिकारी की अध्यक्षता में परामर्श दात्री समिति की मीटिंग हुई। जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश के तमाम सामाजिक, व्यापारिक और अन्य वर्गों के लोग शामिल हुए।
मीटिंग में कुंभ मेले के पूर्व के अनुभवों और आगे की चुनौतियों से निपटने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कुंभ को ग्रीन कुंभ बनाने के लिए मॉनसून सीजन में विशेष पौधारोपण अभियान चलाने की सहमति भी बनी। मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स के सुझावों को लिया जा रहा है। ताकि मेले के आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।
