देवरिया।
देवरिया लोकसभा में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी दौड़ लगाकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। दरअसल नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जुलूस निकाला गया था। भाजपा नेता जुलूस निकालने में इतना मशगूल हो गए, की इलेक्शन ऑफिस में नामांकन पत्र दाखिल करने का समय भी याद नहीं रहा।
जुलूस खत्म होने पर जैसे ही प्रत्याशी ने घड़ी में टाइम देखा तो 3 बजने में कुछ ही मिनट बची थी। फिर क्या था भाजपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों और अन्य भाजपाइयों के साथ चुनाव कार्यालय तक दौड़ लगा दी और हांफते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज के दिनों में भी धावक रहे हैं। धोती कुर्ता पहने नेता जी को सड़क पर दौड़ते देख हर कोई चौक गया।
