हरिद्वार।
अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई के टीम ने शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। शनिवार देर शाम सीबीआई ने बीजेपी नेता और ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से शिवालिक गेस्ट हाउस से 3 से 4 घंटों तक पूछताछ की।

सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके घर से उठाकर बीएचईएल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद बाहर निकले सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वे सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जो भी उनसे पूछा उसका उन्होंने सही-सही जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *