हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, बीच में स्थित
ब्यूरो
Posted no : 28/09/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में नगर निगम की बोर्ड मीटिंग बेनतीजा रही और मीटिंग को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने थे, लेकिन पार्षदों के द्वारा उठाए गए मनसा देवी रोप वे संचालन के मुद्दे के बाद मीटिंग में हंगामा हो गया। इसके बाद मेयर किरण जैसल ने मीटिंग को स्थगित कर दिया। मेयर किरण जैसल का कहना है कि अधिकारी पार्षदों के द्वारा दिए जा रहे प्रस्तावों को लागू करने में लापरवाही कर रहे हैं, इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। ताकि नगर निगम के वार्डों में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराया जा सके। वहीं मुख्य नगर आयुक्त के अनुसार सभी पार्षदों के साथ सहमति बनाकर अगली बोर्ड मीटिंग में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखा जाएगा।
