दीक्षांत समारोह की व्यापक तैयारियां, राज्यपाल देंगे छात्रों को उपाधियां

दीक्षांत समारोह की व्यापक तैयारियां, राज्यपाल देंगे छात्रों को उपाधियां

ब्यूरो

Posted no : 25/09/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षान्त समारोह शनिवार को आयोजित होगा। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रतिभाग करने हरिद्वार पहुंचेंगे। 12वें दीक्षांत समारोह में दो सत्रों के करीब 3 हज़ार सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 32 बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 5 लोगों को डी लिट, महा महोपाध्याय और कलाश्री की मानद उपाधि दी जानी है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे विश्वविद्यालय स्तर पर दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है। कुलपति प्रोफेसर रमाकांत पांडे ने विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *