हरिद्वार।
नदी किनारे सोशल मीडिया रील बनाने पहुंचे युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालढांग की है। जब युवक शुक्रवार को दोस्तों के साथ रवसान नदी फॉल पर घूमने के लिए पहुंचा था। इस दौरान वह सोशल मीडिया के लिए रील बनाने लगा। रील बनाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और युवक देखते ही देखते उफनती हुई नदी में समा गया। 32 साल का ऊदल श्यामपुर थाना क्षेत्र के ही कांगड़ी गांव का रहने वाला था।

घटना की जानकारी मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश के लिए जल पुलिस के जवानों को भी लगाया गया। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को युवक का शव नदी से ढूंढ निकाला गया है। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *