बाघों के शिकार से हिला वन महकमा, वन मंत्री ने किया मौका मुआयना
ब्यूरो
Posted no : 20/05/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार से वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को हरिद्वार पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी जुटाई। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। दरअसल सोमवार को श्यामपुर फॉरेस्ट रेंज की सज्जनपुर बीट में बाघ और बाघिन का शव मिला था। दोनों शवों के पैर कटे हुए पाए गए थे।
वन विभाग के मुताबिक वन गुर्जर डेरे के पास बाघों के शव मिलने के बाद एक संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने शिकार की बात कबूली। जबकि उसका एक अन्य साथी फरार बताया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
