बाघ शिकार मामला: दो और शिकारी पकड़े गए, एक ही तलाश जारी
ब्यूरो
Posted no : 21/05/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार फॉरेस्ट डिविजन की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की शिकार के मामले में वन विभाग की टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वन गुर्जर हैं जिनका नाम आशिक और जुप्पी बताया जा रहा है।
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। शिकार के मामले में अब तक कुल तीन आरोपों पकड़े जा चुके हैं। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। आपको बता दें कि वन विभाग की टीम ने सोमवार को संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर सजनपुर बीट में वन गुर्जर बस्ती में छापा मारा था। जहां दो बाघों के शव बरामद हुए थे। इन दोनों शवों के पर काटे गए थे।
