नई दिल्ली।
मास्टर ऑफ फिलासफी यानी एमफिल करने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। यूजीसी ने एमफिल डिग्री की मान्यता खत्म कर दी है। साथ ही आयोग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई विश्वविद्यालय एमफिल कोर्स में दाखिला दे रहा है तो उसे सचेत रहें। यह पाठ्यक्रम पिछले साल नवंबर से नए नियम आने के बाद बंद हो चुका है। सचिव मनीष जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मामले आए हैं जहां कुछ विश्वविद्यालय एमफिल के लिए आवेदन करवा रहे हैं।
पहले से चल रहे कोर्स होंगे पूरे
यूजीसी के अनुसार यह बदलाव एकेडमिक सेशन 2022-23 से लागू हुआ है। एकीकृत स्नाकोत्तर और एचडी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसको लागू किया गया है। आयोग ने जानकारी दी की एमफिल के लिए पहले से रजिस्टर्ड विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे।
