हरिद्वार।
हरिद्वार जिले के कुछ गांवों में भी मकान बनाने के लिए अब प्राधिकरण से नक्शा पास करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि घाड़ क्षेत्र विकास परिषद का हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में विलय कर दिया गया है। इसमें तीन विकास खंडों भगवानपुर, बहादराबाद और रुड़की की 125 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में अब मकान और अन्य भवनों के निर्माण के लिए एचआरडीए से नक्शा पास करना होगा। शासन की ओर से इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने जानकारी दी की घाड़ क्षेत्र विकास परिषद ग्रामीण क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए बनाया गया था। लेकिन परिषद के पास फंड की कमी होने के चलते प्रभावी काम नहीं हो पा रहा था। इसलिए शासन ने इसका विलय एचआरडीए में कर दिया है। इन इलाकों में निर्माण की मौजूदा स्थिति जानने के लिए जल्द ही ड्रोन सर्वे कराया जाएगा और लोगों के बीच जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *