हरिद्वार।
कांवड़ मेले के लिए इस बार सरकार ने तीन करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। सरकार और प्रशासन जोर-शोर से कावड़ मेले की तैयारी में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार के सीएसआर भवन में अधिकारियों के साथ कांवड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की और कांवड़ मेले में बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभव से सीख लेते हुए इस बार कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर एंबुलेंस चलाई जाएंगी जो किसी भी आपातकाल की स्थिति में शिवभक्तों को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *