उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन के तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन के तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

ब्यूरो

Posted no : 29/05/2026

देहरादून।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ सिलसिलेवार मैराथन बैठकें कीं। सुबह सबसे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूरी के बसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

​इसके बाद, नबीन ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में सांसदों और विधायकों के साथ अहम बैठक की, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। दोपहर में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की। इसके तुरंत बाद, मेयर, नगर पालिका अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी एक बैठक हुई, जिसमें स्थानीय निकायों के कार्यों और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी अनौपचारिक मुलाकात की। ​दिनभर की व्यस्तताओं के बाद, नबीन शाम को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र गंगा आरती में भाग लिया। और तमाम साधु संतों से मुलाकात की।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *